Bihar Weather Update: 15 दिसंबर को घने कोहरे की चादर, बढ़ेगी ठंड, 13 जिलों में अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update: 15 दिसंबर को बिहार में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगी, कई जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने 13 से अधिक जिलों में अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update 12 December
Bihar Weather Update 12 December
google news

बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है. 15 दिसंबर को पटना समेत पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर साफ देखने को मिलेगा. सुबह और रात के समय कोहरे की मोटी चादर छाई रहेगी, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है. मौसम विभाग ने बिहार के 13 से ज्यादा जिलों में कोहरे और ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है.