हनुमान बेनीवाल की आरएलपी बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर कांग्रेस के साथ ही कर दिया खेल!

राजस्थान की हॉट और सबसे चर्चित बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर मतदान से ठीक एक दिन पहले बड़ा खेल हो गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

राजस्थान की हॉट और सबसे चर्चित बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर मतदान से ठीक एक दिन पहले बड़ा खेल हो गया है. बीजेपी (BJP) के मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को इससे बड़ी राहत मिलती दिख रही है. वहीं, कांग्रेस (Congress) और निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी (Ravindra Singh Bhati) के लिए चुनौती बढ़ गई है. दरअसल, बीजेपी को अब आरएलपी के एक बड़े धड़े का साथ मिल गया है. आरएलपी नेता गजेंद्र चौधरी और उनके समर्थकों ने मंत्री और कैलाश चौधरी को समर्थन दे दिया है. जिसके बाद से हर कोई हैरान है.