लेक्चरर पूनम से प्यार..लव मैरिज के बाद 2 बच्चे, फिर दूसरी महिला के साथ अफेयर, ऐसी है थप्पड़बाज SDM छोटू लाल की लव लाइफ!
SDM Chhotu Love Story: आरएएस अधिकारी छोटू लाल शर्मा थप्पड़ कांड के बाद निलंबित हो गए हैं. उनकी निजी ज़िंदगी विवादों में है. पहली पत्नी पूनम ने उन पर लव मैरिज के बाद आर.ए.एस. बनने पर प्रताड़ना और फर्जी हस्ताक्षर से तलाक का आरोप लगाया है. छोटू लाल ने 2024 में दूसरी शादी दीपिका व्यास से की है.
ADVERTISEMENT

sdm chhotu lal sharma
SDM Chhotu Love Story: राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारी छोटू लाल शर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं. कारण है भीलवाड़ा के एक CNG पंप पर हुई घटना, जहां उन्होंने एक कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया और बदले में खुद भी थप्पड़ खा बैठे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया. लेकिन अब उनकी निजी जिंदगी की कहानी इस विवाद से भी ज्यादा चर्चा बटोर रही है. अब उनकी लव मैरिज, तलाक, दूसरी शादी की कहानी सामने आ रही है.