Bihar Election 2025: 28 अक्टूबर को जारी हो सकता है महागठबंधन का घोषणापत्र, इन वादों के साथ उतरेंगे जनता के सामने!
Mahagathbandhan Ghoshna Patra: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन ने आखिरकार सीएम और डिप्टी सीएम फेस का ऐलान कर दिया है. अब 28 अक्टूबर को महागठबंधन अपना संयुक्त घोषणा पत्र जारी करेगा, जिसमें हर घर सरकारी नौकरी, फ्री बिजली और सस्ती गैस जैसी योजनाओं के वादे शामिल होंगे.
ADVERTISEMENT

महागठबंधन में घोषणा पत्र में हो सकतें है ये वादे
बिहार विधानसभा चुनाव में अब काफी कम समय बचा हुआ है और ऐसे में राज्य में मौजूद हर एक राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गया है. इसी बीच बीते कल महागठबंधन के सीएम और डिप्टी सीएम फेस तय हो जाने के बाद गठबंधन की आंतरिक कलह खत्म होती हुई दिखाई दे रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महागठबंधन के सारे दलों में सहमति बन गई है और अब चुनावी घोषणा पत्र जारी करने की तैयारी शुरू कर दी गई है.