पीएम मोदी ने समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम से क्यों किया प्रचार का आगाज? समझें इसके पीछे की पूरी रणनीति
Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम से की. कर्पूरी ठाकुर के गांव से प्रचार शुरू कर पीएम मोदी ने EBC यानी अत्यंत पिछड़ा वर्ग के वोटरों को साधने की रणनीति बनाई है. जानिए क्यों इस जगह को बीजेपी के चुनावी अभियान के लिए चुना गया और इसके पीछे की पूरी सियासी गणित क्या है.
ADVERTISEMENT

पीएम मोदी
Bihar Chunav Latest Updates:बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से लेकर वापस लेने तक की सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अब हर राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट चुका है और प्रचार-प्रसार पर जोर देना शुरू कर दिया है. NDA को चुनाव में जीत दिलाने के लिए बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व भी मैदान में उतर चुका है.