सच्चाई कुछ और है? थप्पड़ खाने और मारने वाले SDM का पहला रिएक्शन आया, वायरल CCTV को लेकर बताई ये नई बात!
भीलवाड़ा पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को थप्पड़ मारने और खुद भी थप्पड़ खाने के विवाद में SDM छोटू लाल शर्मा ने सफाई दी है. उनका कहना है कि उन्हें फंसाया जा रहा है और वायरल हो रहा सीसीटीवी वीडियो 'एडिटेड' है. उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारी ने उनकी पत्नी से अभद्रता की थी. SDM ने खुद के साथ अन्याय होने की बात कही है.
ADVERTISEMENT

sdm chhotu lal sharma
राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी (RAS) छोटू लाल शर्मा ने भीलवाड़ा के जसवंतपुरा पेट्रोल पंप पर हुए विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर जो सीसीटीवी फुटेज चल रहा है, वह सच्चाई नहीं है. उनका दावा है कि फुटेज को 'एडिट' करके उनके खिलाफ दिखाया जा रहा है.