Rajasthan: रणथंभौर जंगल की बाघिन नेशनल हाईवे के पास पहुंची और रोका ट्रैफिक ! Video देख उड़ जाएंगे होश

ADVERTISEMENT

भीषण गर्मी में प्यासी बाघिन T-8 जंगल से निकलकर नेशनल हाईवे 522 के पास पहुंच गई. यहां आते-जाते राहगीरों ने उसे देखा और रुक गए. हाइवे पर भारी जाम लग गया. लोग बाघिन की तस्वीरें क्लिक करके लगे और सेल्फी लेने लगे.

Google CTA

सड़क पर आप चले जा रहे हों और अचानक Tiger दिख जाए तो पैर वहीं के वहीं बर्फ की तरह जम जाएंगे और सांसें हलक में अटक जाएंगी. ऐसा ही वाकया राजस्थान के सवाई माधोपुर (Tiger in ranthambore national park) में देखने को मिला. यहां जंगल (ranthambore tiger reserve) से निकलकर बाघिन टी-8 नेशनल हाईवे 552 के बिल्कुल करीब पहुंच गई. यहां वो नाले का पानी पीने लगी. इधर वहां से गुजर रहे लोगों ने डरने की बजाय उसकी फोटो और वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड करने लगे. कुछ लोग तो सेल्फी लेने लगे. इतने में इसकी सूचना वन विभाग को मिली. वन विभाग का अमला पहुंचा तो लोग वहां से हटे. तब जाकर वन विभाग के सांसों में सांस आई.