कानपुर में स्टंटबाज दुल्हन की वीडियो वायरल! भारी भरकम लहंगा पहने बिना हेलमेट पहने हाईवे पर दौड़ाई बुलेट
UP viral news: शादी के सीजन में वायरल होने की चाहत कई बार लोगों को जोखिम उठाने पर मजबूर कर देती है. ऐसा ही एक मामला कानपुर से सामने आया. यहां लाल लहंगे में सजी दुल्हन बिना हेलमेट हाईवे पर तेज रफ्तार सड़क पर बाइक दौड़ाते हुए देखी गई. इस बीच उसके आसपास से तेज रफ्तार वाहन गुजरते रहे लेकिन वो बेखौफ होकर बाइक चलाती रही. अब इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Kanpur dulhan viral video
Kanpur Bride Viral Video: शादी का सीजन चल रहा है और ऐसे में दूल्हा-दुल्हन वायरल होने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं. कई बार यह ट्रेंड इस कदर बढ़ जाता है कि लोग अपनी जान की परवाह तक नहीं करते. ऐसा ही एक वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक स्टंटबाजा दुल्हन लहंगा पहने बुलेट बाइक पर बैठी नजर आ रही है.