35 गेंदों में शतक लगाने वाले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी की पीएम मोदी ने भी की तारीफ, कही ये बड़ी बात

PM Modi on Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के शतक ने सबकी नजरें अपनी ओर खींच ली है. इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उनकी तारीफ कर दी जिसका बाद ये मामला फिर से चर्चा में आ गया है.

ADVERTISEMENT

PM Modi on Vaibhav Suryavanshi, Latest News, Trending News, Vaibhav Carrer, IPL News
पीएम मोदी ने की वैभव की तारीफ
google news

PM Modi on Vaibhav Suryavanshi: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक खिलाड़ी ने मानो अपना कब्जा जमा रखा है. इस खिलाड़ी की हर तरफ तारीफ हो रहीं है क्योंकि इसने कुछ ऐसा कर ही दिखाया है जिसने सबकी नजरें उसकी ओर चली गई है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं वैभव सूर्यवंशी है जिन्होंने 35 गेंद पर शतक बनाकर एक खिताब अपने नाम कर लिया था. इस मैच के बाद इन्हें खूब सराहा गया और साथ ही अब पीएम मोदी ने भी इनकी तारीफ की है.