उत्तर प्रदेश: कुंडा में राजा भैया के खिलाफ अखिलेश का 'मास्टरस्ट्रोक'? इस युवा चेहरे को चुनावी मैदान में उतार सकती है सपा

कुंडा में राजा भैया के खिलाफ सपा इस बार बड़ा दांव खेल सकती है और सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव युवा चेहरा ज्योत्स्ना सिंह को मैदान में उतारने पर विचार कर रहे हैं. इससे 2022 में उम्मीदवार रहे गुलशन यादव का पत्ता कटने की अटकलें तेज हो गई हैं,

ADVERTISEMENT

ज्योत्स्ना सिंह के नाम की चर्चा तेज
ज्योत्स्ना सिंह के नाम की चर्चा तेज
google news

उत्तर प्रदेश की सियासत में कुंडा विधानसभा सीट हमेशा से चर्चा का केंद्र रही है. जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ 'राजा भैया' के इस अभेद्य किले में सेंध लगाने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) एक बड़े बदलाव की तैयारी में दिख रही है. सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव इस बार राजा भैया के खिलाफ एक युवा महिला चेहरे को मैदान में उतार सकते हैं.