झांसी: अनीता की मौत को पुलिस ने बताया था एक्सिडेंट, अब मामले में लिव-इन रिलेशन वाला एंगल आया सामने

Anita Chaudhary Death: उत्तर प्रदेश के झांसी में पहली महिला ऑटो ड्राइवर अनीता चौधरी की मौत को लेकर बड़ा मोड़ आ गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि उनकी मौत सड़क हादसे से नहीं बल्कि हत्या के कारण हुई. परिवार शुरू से मर्डर और लूट का आरोप लगा रहा था. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं मुख्य आरोपी अब भी फरार है.

ADVERTISEMENT

Jhansi Anita Chaudhary Murder Case
Jhansi Anita Chaudhary Murder Case
Google CTA

Jhansi Anita Chaudhary Murder Case: उत्तर प्रदेश की झांसी में पहली महिला ड्राइवर अनीता की मौत के मामले में बड़ा अपडेट समाने आया है. मामले में शुरुआत से ही अनीता के परिवार मर्डर का आरोप लगा रहा था, जबकि मामले को पुलिस एक्सीडेंट बता रही थी. लेकिन अब अनीता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है. इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है. पोस्टमार्टम में बताया गया है कि अनीता की मौत सड़क हादसे में नहीं बल्कि किसी और वजह से हुई है. मामले में मृतका के पति ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था. इस आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है. मामले में पुलिस को अनीता के लिव-इन रिलेशन का भी पता चला है.