'मैं सीएम योगी के'...अब अयोध्या में तैनात GST के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह इस वजह से दिया इस्तीफा, देखें वीडियो

Prashant Kumar Singh News: अयोध्या में तैनात जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में अपने पद से इस्तीफे दे दिया है. शंकराचार्य द्वारा की गई टिप्पणी से आहत होकर उन्होंने यह फैसला लिया.

ADVERTISEMENT

Prashant Kumar Singh New
Prashant Kumar Singh New
google news

Ayodhya GST Deputy Commissioner Prashant Kumar Singh Resign: उत्तर प्रदेश में इस्तीफे का दौर शुरू हाे गया है. बीते कल बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने शंकराचार्य और UGC विवाद से आहत होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. अब मंगलवार को राज्यकर विभाग में तैनात जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने भी अपने पद से रिजाइन कर दिया है. हालांकि, प्रशांत कुमार सिंह ने ये इस्तीफा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में दिया है. उनका यह कदम धार्मिक गुरु शंकराचार्य द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई टिप्पणी के विरोध के तौर पर देखा जा रहा है.