यूजीसी नियम पर 'घर' में छिड़ा घमासान? बृजभूषण सिंह ने साधी चुप्पी, तो विधायक बेटे प्रतीक ने खोला मोर्चा
UGC regulations controversy: यूजीसी के नए नियम 2026 पर सियासी घमासान तेज हो गया है. बृजभूषण शरण सिंह ने जहां चुप्पी साधते हुए अध्ययन की बात कही, वहीं उनके विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर नियम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. जानिए UGC Promotion of Equity Regulations 2026 क्या है, इसका विरोध क्यों हो रहा है और इस पर पिता-पुत्र की अलग-अलग राय.
ADVERTISEMENT

यूजीसी नियम पर घर में घमासान
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी किए गए नए नियमों (रेगुलेशंस 2026) ने देशभर के उच्च शिक्षा संस्थानों में हलचल मचा दी है. इस विवाद की तपिश अब उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के परिवार तक भी पहुंच गई है. खास बात यह है कि एक ही मुद्दे पर पिता और पुत्र की राय अलग-अलग नजर आ रही है. जहां बृजभूषण सिंह इस मामले पर फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं, वहीं उनके बेटे और गोंडा से भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने इस नियम के खिलाफ आर-पार की जंग का एलान कर दिया है.