गलगोटिया यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. एनके गौड़ ने कर दिया साफ- गलती प्रोफेसर नेहा सिंह की पर जिम्मेदारी यूनिवर्सिटी ने ली, उन्हें जारी किया नोटिस

Galgotias University controversy: गल्गोटिया यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. एनके गौड़ ने AI समिट विवाद पर सफाई दी. प्रोफेसर नेहा सिंह को शो-कॉज नोटिस जारी, लेकिन यूनिवर्सिटी ने पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली. जानिए रोबो डॉग ‘ओरायन’ और थर्माकोल ड्रोन विवाद की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Galgotias University controversy
Galgotias University controversy
Google CTA

AI समिट में चाइना का रोबो डॉग 'ओरायन' को प्रदर्शित कर चौतरफा घिर चुकी ग्रेटर नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी को समिट से रवाना कर दिया गया है. News Tak ने चाइनीज रोबो डॉग पर अपना कथित क्लेम और थर्माकोल का टोही विमान प्रदर्शित कर ट्रोल हुए चुके विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एनके गौड़ और कुछ छात्र-छात्राओं से बात की. एनके गौड़ ने कहा कि गलती तो प्रोफेसर नेहा सिंह से हुई. हालांकि इसकी पूरी जिम्मेदारी यूनिवर्सिटी प्रशासन अपने ऊपर ले रहा है. ये गलत खबर है कि प्रोफेसर नेहा सिंह को विश्वविद्यालय से निकाला गया है. हां उनके नोटिस जारी कर जवाब जरूर मांगा गया है.