UP Panchayat Chunav 2026: यूपी में प्रधानी चुनाव की तारीख पर हुआ खुलासा? मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान से सुगबुगाहट तेज

UP Gram Pradhan Election Date: उत्तर प्रदेश के गांव की गलियों में पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है. हालांकि की अभी चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के दो बड़े बयानों से अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रधानी का चुनाव कब होगा. चलिए खबर में जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्या कहा जिससे पंचायत चुनाव के लिए सुगबुगाहट तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

UP Gram Pradhan Election Date
UP Gram Pradhan Election Date
google news

UP Panchayat Chunav Date 2026: उत्तर प्रदेश के चौक-चौराहों पर इन दिनों सिर्फ एक ही चर्चा है कि गांव की सरकार चुनने का वक्त कब आएगा यानी पंचायत चुनाव में वोट डालने का मौका कब मिलेगा. प्रधानी के पुराने धुरंधर जहां अपने विकास कार्यों का बखान कर रहे हैं वहीं नए दावेदार चुनाव की तारीखों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. गांवों में दुआ-सलामी के बाद सबसे बड़ा सवाल यही पूछा जा रहा है कि पंचायत चुनाव की आधिकारिक तारीख का ऐलान कब होगा. इस सस्पेंस से अब पर्दा हटाने का काम खुद यूपी सरकार के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कर दिया है.