नोएडा की सड़क पर ALTO पर चढ़कर दिखा रहे थे टशन, अब UP Police ने टाइट कर दिया!
Noida Viral Video: नोएडा में नए साल के जश्न के दौरान कुछ युवकों ने बीच सड़क पर ऑल्टो कार की छत पर चढ़कर कपड़े उतारते हुए अश्लील हुड़दंग मचाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार पर ट्रैफिक नियम तोड़ने और सार्वजनिक अश्लीलता फैलाने के आरोप में ₹67,000 का चालान काट दिया.
ADVERTISEMENT

नोएडा का वीडियो वायरल
Noida Viral Video: नए साल की खुशी में कुछ युवाओं का जोश नोएडा की सड़कों पर ऐसा बेकाबू हुआ कि देखते ही देखते मामला कानून-व्यवस्था तक जा पहुंचा. बीच सड़क पर ऑल्टो कार रोककर उसके ऊपर चढ़े लड़कों ने तेज म्यूजिक चलाया और हद तब पार हो गई, जब वे कपड़े उतारकर लहराते हुए अश्लील हरकतें करने लगे.