उत्तराखंड में भ्रष्टाचारियों पर बड़ी कार्रवाई, एक हफ्ते में 5 आरोपी गिरफ्तार, CM धामी का नाम एक्स पर करने लगा ट्रेंड!
Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम को सोशल मीडिया पर जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. बृहस्पतिवार को एक्स पर #DhamiCleanUpCorruption ट्रेंड कर रहा था.
ADVERTISEMENT

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी. (फाइल फोटो)
बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (एक्स) पर अचानक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम ट्रेंड करने लगा. इस दौरान #DhamiCleanUpCorruption हैशटैग के साथ यूजर्स लगातार पोस्ट कर रहे थे. दरअसल, बीते एक सप्ताह में उत्तराखंड विजिलेंस ने घूसखोरी के आरोप में 5 सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य कोषाधिकारी से लेकर राजस्व विभाग के कर्मचारी तक शामिल हैं.
