देहरादून: 14 करोड़ की डील और कोर्ट में स्टे...मां ने शूटरों से चलवाई थी बेटे पर गोली, जानें तिब्बती मार्केट के पास हुए मर्डर की पूरी कहानी

Dehradun Arjun Sharma Murder Case: देहरादून में प्रॉपर्टी के लालच ने रिश्तों का कत्ल कर दिया. करोड़ों की जमीन के विवाद में एक मां ने ही सुपारी देकर अपने बेटे की हत्या करवा दी. दून पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शूटरों को दबोचकर इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश किया है. जानिए इस हत्याकांड की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Dehradun Arjun Sharma Murder Case
Dehradun Arjun Sharma Murder Case
google news

Dehradun Arjun Sharma Murder Case: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात ने सभी को हैरान कर दिया है. यहां एक मां ने करोड़ों की जायदाद के लालच में आकर अपने ही बेटे को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रच डाली. इसके लिए मां से अन्य लोगों के साथ मिलकर 12 लाख रुपये की सुपारी देकर शूटरों को अपने बेटे को मारने के लिए कहा. इस बीच 11 फरवरी को शूटरों ने घटना को अंजाम भी दे दिया और मौके से फरार हो गए. इस बीच पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपी शूटरों का हाफ एनकाउंटर कर उन्हें अरेस्ट कर लिया. इसके बाद उनसे पूछताछ की गई तो ये मामला 14 करोड़ रुपये की एक बड़ी प्रॉपर्टी डील का निकला. अब इस मामले में पुलिस ने मां समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.