कोटद्वार: दीपक को मारने पर 2 लाख रुपये इनाम घोषित करने वाला उत्कर्ष सिंह कौन? अब माफी मांगते हुए वीडियो में बताई वजह

Kotdwar shop name dispute: उत्तराखंड के कोटद्वार में दुकान के बोर्ड पर ‘बाबा’ नाम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सोशल मीडिया धमकी और माफी वीडियो तक पहुंच गया है. जिम संचालक दीपक कुमार को जान से मारने पर 2 लाख इनाम की घोषणा करने वाले आरोपी की पहचान बिहार के यूट्यूबर के रूप में हुई है. मामले में अब आरोपी ने दीपक से मांफी मांगी है.

ADVERTISEMENT

Kotdwar shop name dispute
Kotdwar shop name dispute
google news

Kotdwar Shop Name Controversy: उत्तराखंड के कोटद्वार में दुकान के बोर्ड में बाबा नाम काे लेकर हुए विवाद के बाद इन दिनों इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. इस विवाद के दौरान बुर्जग दुकानदार के सपाेर्ट में आए जिम संचालक दीपक कुमार को जान से मारने वाले को 2 लाख रुपये इनाम देने का ऐलान किया था. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए अब पुलिस ने केस दर्ज कर जारी शुरू की तो आरोपी युवक बिहार का रहने वाला निकला. इस बीच अब उसका माफी मांगते हुए वीडियो सामने आया है.