15 दिन का अल्टीमेटम, फिर बड़ा कदम…अंकिता भंडारी केस में देहरादून में हुई महापंचायत, रखी ये 5 बड़ी मांगे
Ankita Bhandari murder case: देहरादून में आयोजित महापंचायत में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया. संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने पांच प्रस्ताव पारित कर निष्पक्ष जांच, वीवीआईपी की पहचान उजागर करने और सीबीआई जांच शुरू करने की मांग तेज कर दी है.
ADVERTISEMENT

Ankita Bhandari Case Mahapanchayat
Ankita Bhandari Case Mahapanchayat: उत्तराखंड में बहुचिर्चत अंकिता भंडारी केस में अब न्याय की मांग तेज हो गई है. इस कड़ी में रविवार को देहरादून में अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया. इस सभा में अंकिता के माता पिता, सोनी देवी और वीरेंद्र सिंह भंडारी भी मौजूद रहे. महापंचायत का मुख्य उद्देश्य हत्याकांड के पीछे छिपे वीवीआईपी को बेनकाब करना और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना था. इस दौरान पांच बड़े प्रस्ताव पास किए गए अब इन्हें राष्ट्रपति को भेजा जाएगा.