देहरादून: स्कूल में छात्रा से बात कर रही रेशमा को समझा किडनैपर, लेकिन पुलिस जांच में ऐसे पलट गई पूरी कहानी

देहरादून में स्कूली बच्चे के अपहरण की वायरल खबर से शहर में दहशत फैल गई थी. मामले में अब पुलिस जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया है. घटना में महिला निर्दोष निकली और पूरा मामला बच्चों की गलतफहमी और सोशल मीडिया अफवाह साबित हुआ.

ADVERTISEMENT

Dehradun News
Dehradun News
google news

Dehradun Kidnapping Rumor: देहरादून में पिछले दिनों एक स्कूली बच्चे के अपहरण की कोशिश की खबर ने पूरे शहर को दहशत में डाल दिया था. सोशल मीडिया पर देखते ही देखते पोस्ट वायरल होने लगी कि शहर में बच्चों को निशाना बनाने वाला कोई गैंग सक्रिय है. लेकिन जब पुलिस प्रशासन ने इस मामले की तह तक जाकर जांच की तो सच्चाई कुछ और ही निकली. पुलिस की जांच में ये पूरा मामला एक अफवाह निकला. घटना के पीछे बच्चों की गलतफहमी सामने आई. इस बीच अब पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और बिना सोचे समझे किसी भी खबर को शेयर न करें.