हेलिकॉप्टर से एग्जाम देने हल्द्वानी से मुनस्यारी पहुंचे राजस्थान के 4 छात्र, जानें कितना लगा किराया

उत्तराखंड में बारिश और लैंडस्लाइड से मुनस्यारी जाने का रास्ता बंद था. ऐसे में राजस्थान के 4 छात्र बी.एड. का एग्जाम देने हेलिकॉप्टर से मुनस्यारी पहुंच गए.

ADVERTISEMENT

हेलिकॉप्टर से एग्जाम देने मुनस्यारी पहुंचे 4 छात्र
हेलिकॉप्टर से एग्जाम देने मुनस्यारी पहुंचे 4 छात्र
Google CTA

राजस्थान के 4 छात्रों ने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए हेलिकॉप्टर किराए पर लेकर सबको चौंका दिया. दरअसल, ये छात्र उत्तराखंड के ओपन यूनिवर्सिटी से बी.एड. (B.Ed.) की पढ़ाई कर रहे थे. इस दौरान उन्हें आखिरी सेमेस्टर के एग्जाम देने के लिए उन्हें उत्तराखंड के मुनस्यारी जाना था. लेकिन राज्य में भारी बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से रास्ता बंद था. ऐसे में छात्रों ने एक हेलिकॉप्टर किराए पर लिया और तय समय के अनुसार एग्जाम सेंटर पहुंचे गए.