तेज प्रताप आए परिवार के साथ! छोटे भाई की पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले राजवल्लभ को जमकर लताड़ा
Tej Pratap News: तेज प्रताप यादव ने राजवल्लभ यादव को उनकी विवादित टिप्पणी पर जमकर लताड़ा. कहा- अपराधी छवि वाले लोगों का पतन तय है.
ADVERTISEMENT

तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव.(फाइल फोटो)
बिहार में चुनावी साल में माहौल शुरू से ही गर्म है. हर तरफ बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. इसी बीच राजद के पूर्व विधायक राजवल्लभ यादव ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पत्नी को एक सभा के दौरान जर्सी गाय कह दिया, जिसके बाद खूब बवाल हुआ. अब तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव की इस मामले में एंट्री हो गई है और उन्होंने राजवल्लभ पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनका पतन निश्चित है. आइए विस्तार से जानते है पूरा मामला.