अंकिता हत्याकांड: कई दिनों तक गायब रहने के बाद सामने आईं उर्मिला सनावर, फेसबुक पर दुष्यंत गौतम को लेकर लिखा ये पोस्ट
Ankita Bhandari Case: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो के बाद गायब उर्मिला सनावर फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं. अपने ताजा पोस्ट में उन्होंने जांच एजेंसियों पर भरोसा जताते हुए सबूतों के साथ न्याय दिलाने की बात कही है.
ADVERTISEMENT

Ankita Bhandari Case
Urmila Sanawar News: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के जुड़े वायरल ऑडियो के बाद गायब उर्मिला सनावर सोशल मीडिया पर एक्टिव हुई हैं. अपनी एक ताजा पोस्ट में उन्होंने सनसनीखेज दावे किए हैं. बता दें अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े ऑडियो वायरल होने के बाद से वे गायब थी. उर्मिला ने दावा किया था कि वो अंडरग्राउंड हैं और उनकी जान को खतरा है. बता दें कि उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार जिले तीन थानों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं. इसी मामले में पूछताछ में शामिल नहीं की वजह से पुलिस ने सहारनपुर में उनके घर के बाहर नोटिस चिपकाया था. इस बीच अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. उनकी दोबारा इस वापसी ने नई हलचल पैदा कर दी है.