उत्तरकाशी: रेस्टोरेंट में युवक पर लगा थूककर रोटी बनाने का आरोप, मामले में पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित एक रेस्टोरेंट में एक युवक पर थूककर रोटी बनाने का आरोप लगा है. वीडियो सामने आते ही हिंदू संगठनों ने इसे ‘थूक जिहाद’ बताते हुए भारी विरोध किया. अब मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

ADVERTISEMENT

Uttarkashi News
Uttarkashi News
google news

उत्तराखंड के उत्तरकाशी से एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में विशेष समुदाय के एक युवक के थूककर रोटी बनाने का दावा किया जा रहा है. वीडियो के क्लिप के वायरल होते ही मामले को 'थूक जिहाद' बताते हुए हिंदू संगठनों खूब बवाल काटा और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की. इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.