17 फरवरी से बनेगा नवपंचम राजयोग, मेष, कुंभ और कन्या राशि वालों पर दिखेगा विशेष शुभ असर
17 फरवरी को गुरु और बुध के विशेष संयोग से नवपंचम राजयोग बन रहा है. इस योग का सबसे सकारात्मक असर मेष, कुंभ और कन्या राशि पर पड़ सकता है. करियर, धन, शिक्षा और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। यह विश्लेषण चंद्र राशि पर आधारित है.

1/7
वैदिक ज्योतिष के अनुसार फरवरी महीने के मध्य में एक महत्वपूर्ण ग्रह योग का निर्माण होने जा रहा है. 17 फरवरी को देवगुरु बृहस्पति और बुद्धि के कारक ग्रह बुध के बीच विशेष कोणीय संबंध बनेगा, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा. यह योग ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है और इसका असर सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में दिख सकता है, लेकिन मेष, कुंभ और कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय खास तौर पर लाभकारी माना जा रहा है.

2/7
द्रिक पंचांग के अनुसार 17 फरवरी को सुबह करीब 2 बजकर 59 मिनट पर गुरु और बुध के बीच 120 डिग्री का संबंध बनेगा. इस दौरान गुरु मिथुन राशि में और बुध कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. ग्रहों की यही स्थिति नवपंचम राजयोग को जन्म दे रही है. इस योग का असर करियर, धन, शिक्षा, व्यापार और मान-सम्मान से जुड़े मामलों में देखने को मिल सकता है. यह पूरा विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया गया है.

3/7
मेष राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग कई नए मौके लेकर आ सकता है. इस दौरान बुध लाभ भाव से जुड़े रहेंगे, जबकि गुरु प्रयास के भाव में सक्रिय होंगे. इससे आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. लंबे समय से लिया गया कोई बड़ा फैसला अब आपके पक्ष में जा सकता है. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और मानसिक संतोष बढ़ेगा.

4/7
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह राजयोग जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है. बुध लग्न भाव में और गुरु पंचम भाव में रहेंगे, जिससे बुद्धि, रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ेगा. लंबे समय से देखे जा रहे सपनों को पूरा करने का मौका मिल सकता है. करियर में अचानक तरक्की या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. रुके हुए काम गति पकड़ेंगे. इस समय सूर्य और शुक्र का सहयोग भी मिलेगा, जिससे भाग्य का पूरा साथ रहने की संभावना है.

5/7
कन्या राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग नौकरी और बिजनेस के लिहाज से खास माना जा रहा है. बुध छठे भाव में और गुरु दशम भाव में रहेंगे. इसके साथ ही राहु का प्रभाव भी बुध पर रहेगा, जिससे रणनीति और तकनीकी समझ मजबूत होगी. नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं. शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा. यात्रा के योग बन सकते हैं.

6/7
अन्य राजयोगों का भी दिख सकता है असर
इसी अवधि में शुक्र और सूर्य के संयोग से एक अलग प्रकार का योग भी बन रहा है, जिसे कुछ ज्योतिषी विपरीत राजयोग मानते हैं. इसका असर भी कुछ राशियों के लिए मान-सम्मान और सफलता बढ़ाने वाला हो सकता है.

7/7
डिस्क्लेमर: यह लेख ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है. हम इसकी पुष्टि नहीं करते. एक ही राशि के करोड़ों जातक होते हैं, इसलिए किसी भी बड़े निर्णय से पहले अपनी व्यक्तिगत कुंडली किसी योग्य ज्योतिषाचार्य से अवश्य दिखाएं.











