Instagram क्रिएटर्स के लिए खुशखबरी, आ गया है नया फीचर, जो आपको दे सकती है कमाई का मौका

social share
google news
1.

1/6

आज के समय में Instagram Reels लाखों क्रिएटर्स के लिए पहचान बनाने का बड़ा माध्यम बन चुकी हैं लेकिन कई लोग लगातार कंटेंट बनाने के बावजूद कमाई नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में Instagram का एक फीचर क्रिएटर्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है जो उनकी अर्निंग के मौके बढ़ाने में मदद करता है. खास बात यह है कि अभी भी बड़ी संख्या में यूजर्स को इसके बारे में जानकारी नहीं है.
 

2.

2/6

दरअसल Instagram ने एक ऐसा फीचर रोलआउट किया है जिसके जरिए आपकी रील्स अपने-आप फेसबुक पर भी शेयर हो सकती हैं. इससे बिना अतिरिक्त मेहनत के आपका कंटेंट एक और बड़े प्लेटफॉर्म तक पहुंच जाता है, जिससे व्यूज और ऑडियंस बढ़ने की संभावना भी बढ़ती है.
 

3.

3/6

इस फीचर का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आपका अकाउंट क्रिएटर अकाउंट हो. इसके बाद इंस्टाग्राम की सेटिंग में जाकर Creator Tools and Controls विकल्प पर क्लिक करें, जहां आपको Share Past Reels to Facebook नाम का ऑप्शन दिखाई देगा.
 

4.

4/6

जैसे ही आप इस सेटिंग को ON करते हैं, आपकी Instagram Reels ऑटोमैटिक रूप से Facebook पर शेयर होने लगती हैं. इसका मतलब यह है कि आपको Facebook पर अलग से वीडियो अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती. रिपोर्ट्स के अनुसार, Facebook एक साथ लगभग 100 Reels तक को ऑटो-शेड्यूल कर सकता है, जो करीब 30 दिनों तक प्लेटफॉर्म पर चलती रहती हैं.
 

5.

5/6

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जब क्रिएटर्स लगातार Facebook पर Reels शेयर करते हैं, तो उनके अकाउंट को मोनेटाइजेशन के लिए कंसीडर किया जा सकता है. यानी वही कंटेंट, वही मेहनत और संभावित तौर पर कमाई के ज्यादा अवसर. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो पहले से शॉर्ट वीडियो बना रहे हैं.
 

6.

6/6

ऐसे में अगर आप भी Instagram पर एक्टिव हैं और नियमित रूप से Reels पोस्ट करते हैं, तो इस फीचर को ON करना एक स्मार्ट कदम हो सकता है. सही सेटिंग्स और लगातार पोस्टिंग के जरिए न केवल आपकी रीच बढ़ सकती है, बल्कि भविष्य में earning के नए रास्ते भी खुल सकते हैं.

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow on google news
follow on whatsapp