Aquarius 2026: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, ज्योतिषाचार्य पवन सिन्हा ने बता दिया
साल 2026 की शुरुआत के साथ ही ज्योतिषाचार्य पवन सिन्हा ने News Tak के खास कार्यक्रम 'मंच' में कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल बताया है. जानिए छात्रों, नौकरीपेशा और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए नया साल कैसा रहेगा और किन बातों में सावधानी जरूरी है.
ADVERTISEMENT

कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026? ज्योतिषाचार्य पवन सिन्हा से जानिए.
साल 2026 का आगाज हो चुका है. सभी लोगों ने उम्मीदों से भरे इस साल का वेलकम कर दिया. अब सवाल ये है कि किसकी उम्मीदों पर कितना खरा उतरेगा ये साल? ज्योतिषाचार्य पवन सिन्हा ने न्यूज तक के विशेष कार्यक्रम 'मंच' में बता दिया कि अलग-अलग राशि के जातकों के लिए नया साल कैसा रहने वाला है. इसी क्रम में कुंभ राशि को लेकर उन्होंने बताया कि ये साल इन जातकों के लिए मिला-जुला रहेगा. यानी कुछ बेहतर तो कुछ चुनौतियों से भरा.