कटिहार की बर्मा कॉलोनी में बांग्लादेशी हिंदू शरणार्थियों का दर्द, बोले- ‘या तो भारत बुलाओ, या वहां सुरक्षा पक्की कराओ'

Bangladeshi Hindu refugees: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा की खबरों से कटिहार की बर्मा कॉलोनी में बसे शरणार्थी परिवारों का पुराना दर्द फिर उभर आया है. उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि या तो वहां फंसे हिंदुओं को भारत लाया जाए या फिर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरी सुरक्षा दिलाई जाए.

ADVERTISEMENT

बांग्लादेश से आए लोगों से अत्याचार
बांग्लादेश से आए लोगों से अत्याचार
google news

पड़ोसी देश बांग्लादेश से आ रही हिंदुओं पर हिंसा और अत्याचार की खबरों ने कटिहार की बर्मा कॉलोनी में रहने वाले सैकड़ों परिवारों को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है. ये वही लोग हैं, जिनके पूर्वज कभी जान बचाकर बांग्लादेश छोड़कर भारत आए थे. आज टीवी और मोबाइल पर वहां के हालात देखकर उनकी पुरानी यादें फिर से ताजा हो गई हैं.