बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं का मानदेय बढ़ा
अब आंगनबाड़ी सेविकाओं को ₹9,000 और सहायिकाओं को ₹4,500 मिलेंगे. कैबिनेट की मंजूरी के साथ 2.5 लाख से अधिक महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा.
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक तस्वीर
बिहार की आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के लिए बेहद खास खबर है. दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा के बाद मंगलवार को राज्य कैबिनेट ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय बढ़ोतरी को औपचारिक मंजूरी दे दी है. अब सेविकाओं को हर महीने 9,000 रुपये और सहायिकाओं को 4,500 मानदेय मिलेगा.
