सहरसा में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार को स्वच्छता कर्मियों ने खदेड़ा, वीडियो आया सामने
Bihar Minister Shravan Kumar: बिहार के मंत्री श्रवण कुमार का सहरसा में स्वच्छता कर्मियों ने घेराव किया और खदेड़ा. संविदा दर्जा और मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध तेज.
ADVERTISEMENT

बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार को स्वच्छता कर्मियों ने घेरा(फोटो- स्क्रीनग्रैब)
बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार को एक बार फिर जनता के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. हाल ही में नालंदा के बाद अब सहरसा में स्वच्छता पर्यवेक्षकों और कर्मियों ने उनका जोरदार घेराव किया. विरोध इतना तीव्र था कि प्रदर्शनकारियों ने मंत्री की गाड़ी के आगे लेटकर अपना गुस्सा जाहिर किया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे प्रदर्शनकारी मंत्री की गाड़ी को रोककर सवाल पूछने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि सुरक्षाकर्मी उन्हें हटाने की जद्दोजहद में लगे हैं. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.
