Bihar By Polls Result: उपचुनाव के परिणाम के बाद BJP बिहार में सबसे बड़ी पार्टी, RJD दूसरे नंबर पर

Bihar News: अगर जेडीयू की बात करें तो जेडीयू के पास पहले से 45 विधायक थे, जो अब बेलागंज सीट जीतने पर जेडीयू के 46 विधायक हो चुके हैं.इन चार सीटों के परिणाम से भले ही सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं हुआ लेकिन  243 सीटों वाली  बिहार विधानसभा में महागठबंधन और ज्यादा कमजोर हो गई है.

ADVERTISEMENT

बिहार की चार सीटों पर कौन मार रहा बाजी
बिहार की चार सीटों पर कौन मार रहा बाजी
Google CTA

Bihar News: बिहार में चार सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद बीजेपी के लिए बड़ी खबर सामने आई है. चुनाव परिणाम के बाद अब बिहार में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. पहले बीजेपी के 78 विधायक थे, लेकिन अब तरारी और रामगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत दर्ज होने के बाद बीजेपी के 80 विधायक हो गए हैं, जबकि आरजेडी के पहले सबसे अधिक विधायक 79 थे लेकिन दो सीट हार जाने के बाद आरजेडी के पास 77 विधायक बचे हैं.