विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पूर्व विधायक ने रचाई दूसरी शादी, 49 की उम्र में लिए सात फेरे 

Bihar News: शादी के बाद पूर्व विधायक से जब पत्नी को चुनाव लड़ाने पर सवाल किया गया, तो रामबालक सिंह ने इंकार नहीं किया. रामबालक सिंह ने कहा कि, 'यह पार्टी को तय करना है की वो किसे मौका देते हैं लेकिन मैंने समाज में जिस तरह काम किया है और लोगों से जुड़ा हुआ हैं यह भी किसी से छुपा नहीं है'.

ADVERTISEMENT

former MLA Rambalak Singh
former MLA Rambalak Singh
google news

Bihar News: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर से दो बार विधायक रह चुकें जदयू नेता रामबालक सिंह इस बार फिर चर्चा में है. चर्चा हो भी क्यों नहीं क्योंकि उन्होंने मंदिर में दूसरी शादी रचा ली है. यह शादी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि रामबालक सिंह आगामी विधानसभा चुनाव के चुनावी मैदान में उतरना चाहते है. इसलिए सोमवार की देर रात दूसरी शादी रचा ली. बता दें कि पूर्व विधायक रामबालक सिंह पर कई मुकदमें दर्ज है एक में कोर्ट ने सजा भी सुना दी है जिसकी वजह से वो चुनाव नहीं लड़ सकतें है. इसलिए इन्होंने गढ़पुरा महादेव मंदिर में अपने से कम उम्र की लड़की से शादी रचा ली है. आपको ये भी बता दें कि, इनकी पहली पत्नी का देहांत हो चुका है.