बिहार की शिक्षा में नया अध्याय: सरकारी स्कूलों का छात्र-शिक्षक अनुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर
Bihar News: बिहार की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिला है, जहां सरकारी स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात (PTR) अब राष्ट्रीय औसत से भी बेहतर हो गया है.
ADVERTISEMENT

Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का माहौल अब पहले जैसा नहीं रहा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल से पिछले कुछ सालों में लाखों शिक्षकों की भर्ती ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति ला दी है. जिस वजह से बिहार के स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात (पीटीआर) अब राष्ट्रीय औसत से भी बेहतर हो गया है. अब एक शिक्षक पर औसतन 28 छात्र हैं, जो बच्चों को बेहतर शिक्षा और ध्यान देने का मौका दे रहा है. आइए जानते हैं, कैसे बिहार ने यह मुकाम हासिल किया.
