Bihar Elections 2025: गोपालगंज में बीजेपी को वोट देना पड़ा महंगा, RJD समर्थकों ने दलित परिवार को जमकर पीटा, 3 घायल
Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग के बाद गोपालगंज से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को वोट देने पर एक दलित परिवार पर राजद समर्थकों द्वारा हमला किया गया. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
ADVERTISEMENT

गोपालगंज में बीजेपी को वोट देने पर राजद समर्थकों ने 3 को पीटा
Bihar Elections 2025: 6 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज के वोटिंग के बाद गोपालगंज के बैकुंठपुर विधानसभा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां मतदान देकर वापस लौट रहें एक ही परिवार के तीन लोगों पर जानलेवा हमला हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक हमला करने वालों ने कथित तौर पर उनसे पूछा कि उन लोगों ने किस पार्टी को वोट दिया दिया. जब तीनों ने भाजपा का नाम लिया, तो वे भड़क गए और जमकर लाठी-डंडे बरसाए और बेरहमी से पिटाई की.