बिहार चुनाव से पहले JDU की बड़ी कार्रवाई, चार बार के विधायक गोपाल मंडल सहित इन 5 नेताओं पार्टी से निकाला बाहर
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जेडीयू ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 5 नेताओं को निष्कासित कर दिया है. इसमें चार बार के विधायक गोपाल मंडल का नाम सबसे चर्चित है. टिकट कटने के बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. इससे पहले बीते शनिवार को 11 नेताओं पर भी कार्रवाई हुई थी.
ADVERTISEMENT

Bihar Election 2025
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जेडीयू ने अपने पार्टी के कई नेताओं पर बड़ा एक्शन लिया है. JDU ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में रविवार को 5 और नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इस कार्रवाई की गाज चार बार के विधायक गोपाल मंडल पर भी गिरी है. बता दें कि टिकट कटने के बाद गोपाल मंडल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था. गौरतलब है कि पार्टी ने बीते शनिवार ही 11 नेताओं को संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण बाहर का रास्ता दिखाया है.