तेजस्वी यादव के ‘हर घर सरकारी नौकरी’ वाले वादे पर क्या है जनता की राय, Vote Vibe के ताजा सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

Bihar Assembly Election 2025:  आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले Vote Vibe का ताजा सर्वे सामने आया है. इसके आंकड़ों के अनुसार तेजस्वी यादव के ‘हर घर सरकारी नौकरी’ वादे को लेकर वोटर्स बंटे नजर आए हैं. कुछ लोग इससे पार्टी को चुनाव में फायदा होने की बात कह रहे हैं तो कुछ चुनावी नारा.

ADVERTISEMENT

Bihar Chunav 2025
Bihar Chunav 2025
google news

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सभी राजनीतिक पार्टियां लगातार चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं. हर दिन अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां और जनसभाएं आयोजित की जा रही हैं. इसी बीच अब जनता का मूड जानने के लिए Vote Vibe ने 15 से 19 अक्टूबर के बीच एक सर्वे कराया है. इस सर्वे में कई अहम मुद्दों पर जनता की राय पूछी गई है. इसमें लालू यादव परिवार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, तेजस्वी यादव के ‘हर घर सरकारी नौकरी’ के वादे और छठ पूजा के बाद प्रवासी वोटर्स बिहार में रुककर वोट डालेंगे या नहीं जैसे सवाल शामिल हैं. सर्वे में इन मुद्दों पर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं.