Bihar Election 2025: समस्तीपुर जिले में सड़क पर मिलीं VVPAT की पर्चियां, RJD ने जारी किया वाडियो, अब चुनाव आयोग ने लिया ये बड़ा एक्शन

Bihar election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग के बाद समस्तीपुर जिले में सड़क पर भारी संख्या में VVPAT की पर्चियां मिलने से हड़कंप मच गया. RJD ने चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए है. वहीं CEC ज्ञानेश कुमार ने ARO को सस्पेंड कर दिया है.

ADVERTISEMENT

Bihar election 2025
Bihar election 2025
google news

Bihar election 2025: बिहार में गुरुवार को पहले चरण के तहत 121 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया. इस बीच समस्तीपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. शनिवार को एक कॉलेज के पास भारी संख्या में VVPAT की पर्चियां मिलने से हड़कंप मच गया. मामला सारायरंजन विधानसभा क्षेत्र का है. घटना के बाद RJD ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. वहीं, निर्वाचन आयोग ने इस पर ऑफिसियल बयान जारी करते हुए कहा है ये VVPAT की पर्चियां मॉक पोल के दौरान इस्तेमाल की गई थीं. आयोग ने बताया कि इन पर्चियों को नष्ट करने में सहायक रिटर्निंग अधिकारी (ARO) की लापरवाही रही है. मामले को गंभीरता से लेते हुए चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार ने बड़ा एक्शन लिया है और ARO को निलंबित कर दिया है. साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारीको मौके पर पहुंचकर जांच करने और रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं.