'बेटी बदचलन थी, मार दिया तो...', संभल में भाई ने सगी बहन को दी दर्दनाक मौत, पिता के बयान से सभी दंग!

Sambhal honor killing: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में ऑनर किलिंग की दर्दनाक घटना ने सबको झकझोर दिया. असमौली थाना क्षेत्र के मतवाली पट्टी जग्गू गांव में 19 वर्षीय रूपजहां की उसके भाई ने गला दबाकर हत्या कर दी. पिता के 'इज्जत बच गई' वाले बयान ने मामले को और विवादित बना दिया है. जानिए पूरी घटना, पिता का बयान और समाज के लिए उठते बड़े सवाल.

ADVERTISEMENT

Sambhal honor killing
बेटी की मौत पर पिता ने दिया ऐसा बयान कि शुरू हो गई चर्चा
Google CTA

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से ऑनर किलिंग (इज्जत के नाम पर हत्या) की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने समाज और रिश्तों की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां एक सगे भाई ने अपनी 19 साल की बहन की गला दबाकर हत्या कर दी. इस जघन्य अपराध के बाद लड़की के पिता का जो बयान सामने आया है, उसने हर किसी को सन्न कर दिया है. आइए विस्तार से जानते है मौसम का हाल.