बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का सबसे बड़ा ऐलान, सरकार बनने के बाद राज्य के हर परिवार में मिलेगी एक सरकारी नौकरी

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव ने वादा किया कि उनकी सरकार बनते ही 20 दिन में कानून बनेगा और 20 महीने में हर परिवार से एक को सरकारी नौकरी दी जाएगी.

ADVERTISEMENT

Tejashwi Yadav Bihar election 2025
तेजस्वी यादव ने किया बड़ा ऐलान
Google CTA

बिहार में चुनावी रण का बिगुल बज चुका है. चुनाव में अब लगभग 1 महीने का समय बचा हुआ है और हर पार्टी तैयारियों में जुटी हुई है. इसी बीच पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है. तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्प्रेंस में ऐलान किया है कि उनकी सरकार बनते ही 20 दिन में एक अधिनियम बनाएंगे और 20 महीने के अंदर राज्य के हर परिवार में एक शख्स को सरकारी नौकरी देंगे.