बिहार सरकार की नई पहल, फीड मिलों को बिजली पर 3 रुपये प्रति यूनिट सब्सिडी
बिहार सरकार ने मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए फीड मिलों पर बिजली में 3 रुपये प्रति यूनिट सब्सिडी देने की घोषणा की है.
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक तस्वीर
अगर आप मछली पालन कर रहे हैं या करने की योजना बना रहे हैं, तो अब मछली चारा के खर्च की चिंता छोड़ ही दें, क्योंकि इसकी चिंता बिहार सरकार कर रही है. मछली पालन करने वालों और फीड मिल संचालकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. दरअसल, बिहार सरकार अब मछली का चारा बनाने वाले फीड मिलों को बिजली बिल में सीधी राहत दे रही. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने फिश फीड मिल विद्युत सहायता योजना-2025-26 शुरू कर दी है. इस योजना का फायदा वही फीड मिल संचालक उठा सकते हैं जो प्रतिदिन 2 टन, 8 टन, 20 टन या 100 टन उत्पादन क्षमता वाली यूनिट चला रहे हैं.