बिहार सरकार का बड़ा फैसला, 8063 पंचायतों में बनेंगे ‘कन्या विवाह मंडप’, महिलाओं को मिलेगी सुविधा
बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना की शुरुआत की. राज्य की सभी 8053 पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से विवाह मंडप का निर्माण होगा.
ADVERTISEMENT

सांकेतिक तस्वीर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली बिहार सरकार ने ग्रामीण महिलाओं के लिए एक और बड़ी पहल की है. पंचायती राज विभाग ने घोषणा की है कि "मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना" के तहत राज्य की सभी 8053 ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से कन्या विवाह मंडप का निर्माण कराया जाएगा. इसके लिए आज हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य योजना मद से बिहार आकस्मिकता निधि से 50 करोड़ रुपये की अग्रिम स्वीकृत कर दी गई है.