बिहार में फिर बाढ़, मानसून एक्टिव होने के बाद पूरे राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी, इन 5 जिलों में विशेष चेतावनी
Bihar Flood: बिहार में फिर से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. मानसून एक्टिव होने के बाद भारी बारिश और नदियों के उफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त.
ADVERTISEMENT

बिहार में फिर बाढ़ का खतरा(सांकेतिक तस्वीर)
बिहार में एक बार फिर मौसम ने अपना रुख बदला है. मानसून एक्टिव होने के बाद ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश के कारण फिर लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बीते दिन से हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है जिससे की आवाजाही में परेशानी हो रही है. वहीं बिहार में कई नदियां ऊफान पर है जिसकी वजह से नालंदा, जहानाबाद में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है. वहीं आज मौसम विभाग ने पूरे राज्य में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी कर लोगों को चेताया है.