तेजस्वी या कोई और? बिहार में CM फेस पर पूछे गए सवाल से क्यों बच निकले राहुल गांधी!
Rahul Gandhi Voter Adhikar Yatra: अररिया में 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने राहुल गांधी से बिहार में तेजस्वी यादव की सीएम उम्मीदवारी पर सवाल पूछा तो उन्होंने इस पर सीधा जवाब देने की बजाय गोलमोल जवाब दिया.
ADVERTISEMENT

तेजस्वी की सीएम उम्मीदवारी राहुल गांधी ने दिया गोलमोल जवाब
राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान बिहार के अररिया में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान राहुल गांधी से एक पत्रकार ने बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव की उम्मीदवारी पर सवाल पूछा लिया. इस पर राहुल गांधी ने गोलमोल तरीके से जवाब देते हुए तेजस्वी यादव के नाम पर कन्नी काटते हुए नजर आए.