Abhinay Sharma News: तेजस्वी यादव के सपोर्ट में उतरे अभिनय सर, कहा- मौका मिलना चाहिए था

Abhinay Sharma News: प्रसिद्ध शिक्षक अभिनय शर्मा ने तेजस्वी यादव का समर्थन करते हुए कहा कि बिहार में अब जंगल राज संभव नहीं है. उन्होंने राजद और कांग्रेस को परिवारवाद से ऊपर उठकर काबिल लोगों को मौका देने की सलाह दी.

ADVERTISEMENT

बिहार न्यूज
बिहार न्यूज
google news

बिहार की राजनीति में इन दिनों तरह–तरह की चर्चाएं गर्म हैं. इसी बीच मशहूर शिक्षक और ‘अभिनय मैथ्स’ के नाम से पहचान बनाने वाले अभिनय शर्मा ने तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है. बिहार Tak से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि अब बिहार में लोगों को “जंगलराज” का डर दिखाना बेकार है, क्योंकि राज्य और समाज दोनों ही पूरी तरह बदल चुके हैं.