नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा! साल 2026 की शुरुआत में ही 3 लाख सरकारी नौकरियों का खुलेगा पिटारा

Bihar Government Jobs 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर. नीतीश सरकार 2026 की शुरुआत में 3 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती शुरू करने जा रही है. जानें शिक्षा, गृह और स्वास्थ्य विभाग की वैकेंसी डिटेल्स.

ADVERTISEMENT

Bihar Government Jobs 2026
Bihar Government Jobs 2026
google news

बिहार में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए साल 2026 खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने अगले 3 महीनों के भीतर 3 लाख से अधिक रिक्त पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू करने का एक मास्टर प्लान तैयार किया है. यह राज्य के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी और संगठित भर्ती पहलों में से एक मानी जा रही है.