Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 2 जनवरी को कोहरा और कड़ाके की ठंड का अलर्ट, चूरू-हनुमानगढ़ में पारा 7 डिग्री तक गिरने के आसार
Rajasthan Weather: 2 जनवरी को राजस्थान में सुबह कोहरे और दिनभर ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर साफ दिखेगा. चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर जैसे जिलों में रात का तापमान 7 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि बारिश की कोई संभावना नहीं है.
ADVERTISEMENT

नए साल पर राजस्थान में पलटने वाला है मौसम.
Rajasthan Weather Update 2 January: नए साल के दूसरे दिन राजस्थान के लोगों को सर्द मौसम का पूरा एहसास होने वाला है. प्रदेश में इस समय उत्तरी पाकिस्तान और हरियाणा के ऊपर बने दो मौसमी सिस्टमों की वजह से ठंडी हवाएं चल रही हैं जिनका असर 2 जनवरी को साफ दिखाई देगा.