पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने की नई शुरुआत, बोलीं- 'दिल को दिल रहने दिया, बाजार नहीं बनाया', क्या पति पर कसा तंज?
Pawan Singh Wife News: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने नई शुरुआत का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर की. 'दिल को दिल ही रहने दिया, बाजार नहीं बनाया' लिखकर उन्होंने बिना नाम लिए तंज कसा, जिसे पवन सिंह से जोड़ा जा रहा है. जानिए तलाक मामले की ताजा स्थिति और पूरी अपडेट.

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. लंबे समय से चल रहे वैवाहिक विवाद और कोर्ट-कचहरी के चक्करों के बीच ज्योति सिंह ने अब अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत करने का फैसला किया है. उन्होंने न केवल सोशल मीडिया पर अपना ग्लैमरस अवतार दिखाया, बल्कि बिना नाम लिए पवन सिंह पर तीखा तंज भी कसा है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.
'मैंने दिल को बाजार नहीं बनाया': पवन सिंह पर निशाना?
ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसके बैकग्राउंड में गाना चल रहा है, 'मन में अब सवाल ही नहीं है, अब तो तेरा इंतजार ही नहीं है'. इस वीडियो के कैप्शन में ज्योति ने लिखा, 'मैं खुद पर बहुत गर्व करती हूं, मैंने दिल को दिल ही रहने दिया, बाजार नहीं बनाया'. इसे सीधे तौर पर पवन सिंह पर तंज माना जा रहा है, जो इन दिनों अपनी को-एक्टर महिमा सिंह के साथ नजदीकियों को लेकर सुर्खियों में हैं.
लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल
तलाक के मामले और मानसिक तनाव के बीच अब ज्योति सिंह ने अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है. उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपने नए यूट्यूब चैनल का ऐलान किया है, जिसका नाम 'ज्योति सिस्टर ब्लॉग' है. ज्योति ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपनी बहन जूही के साथ चाय बनाती दिख रही हैं. उन्होंने फैंस से अपील की है कि वे उनके व्लॉग्स को प्यार दें, जहां वे अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट साझा करेंगी.
यह भी पढ़ें...
तलाक मामले पर क्या है ताजा स्थिति?
पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है. पवन सिंह ने कोर्ट से तलाक की मांग की है, जबकि ज्योति सिंह ने शुरुआत में साथ रहने की गुजारिश की थी. ज्योति का यह भी कहना है कि अगर अलग होना ही है, तो उन्हें उचित एलुमिनी (गुजारा भत्ता) दी जाए. पिछली सुनवाई में पवन सिंह खराब तबीयत का हवाला देकर कोर्ट नहीं पहुंचे थे, अब अगली सुनवाई में इस मामले पर अंतिम फैसला आने की उम्मीद है.
अब खुश रहना चाहती हैं ज्योति
वीडियो के जरिए ज्योति ने अपने प्रशंसकों को संदेश दिया कि वह अब पुरानी बातों को पीछे छोड़ खुश रहना चाहती हैं और अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती हैं. उनके इस फैसले का उनके फैंस स्वागत कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें हिम्मत दे रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
यह खबर भी पढ़ें: बिहार में बीजेपी ने चला मास्टरस्ट्रोक! पवन सिंह का पत्ता काट शिवेश राम को बनाया उम्मीदवार, जानें कौन हैं ये?










