बिहार वासियों के लिए रेलवे ने दी 12000 स्पेशल ट्रेनों की सौगात, अब छठ पूजा पर घर जाने में नहीं होगी परेशानी
Bihar special trains 2025: छठ पूजा और दिवाली पर बिहार के यात्रियों को बड़ी सौगात! रेलवे चलाएगा 12,000 स्पेशल ट्रेनें, मिलेगी 20% किराए में छूट.
ADVERTISEMENT

छठ पूजा और दीवाली पर चलेगी 12 हजार स्पेशल ट्रेनें(फाइल फोटो)
Bihar special trains 2025: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार वासियों के लिए बड़ी घोषणा की है. लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा और दीवाली में बिहार के लोगों को घर आने-जाने के लिए कोई परेशानी ना हो इसलिए भारतीय रेलवे द्वारा 12,000 स्पेशल ट्रेनें का तोहफा दिया गया है. इसके साथ ही 4 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 1 नई वंदे भारत और 1 बुद्ध सर्किट ट्रेन भी चलाने की योजना है. साथ ही रेलवे ने रिटर्न यात्रा पर 20 फीसदी छूट की भी घोषणा की है.
