रंजू देवी के बाद अब सुबोध कुमार के झूठ से उठा पर्दा, राहुल गांधी से की थी नाम कटने की शिकायत

Vote Adhikar Yatra: चुनाव आयोग की फैक्ट चेक रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि सुबोध का नाम पहले से ही मतदाता सूची में दर्ज नहीं था. इससे पहले औरंगाबाद की रंजू देवी का दावा भी गलत साबित हुआ था.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi Vote Adhikar Yatra Subodh Kumar Voter List Controversy
सुबोध कुमार का नाम कटने का दावा निराधार
Google CTA

Vote Adhikar Yatra: वोटर लिस्ट से नाम कटने का दावा करने वाले नवादा के सुबोध कुमार की अब पोल खुल गई है. सुबोध कुमार के नाम कटने की बात कर चुनाव आयोग ने फैक्ट चेक किया जिसमें पाया गया की SIR की प्रक्रिया से पहले भी सुबोध का नाम वोटर लिस्ट में नहीं था. वहीं सुबोध ने राहुल गांधी के सामने यह भी कहा था कि उसने पिछले लोकसभा चुनाव में वोट दिया था लेकिन इसबार नाम कट गया है.